लॉक डाउन का उल्लंघन करते 6 आरोपियों को पकड़ा,

 


बिना अनुमति जन्मदिन मनाने वालों के खिलाफ़ बघाना पुलिस की कड़ी कार्यवाही


13/05/2020
नीमच।अतुल मेहर। वर्तमान में कोरोना संक्रमण को देखते हुए श्रीमान जिला कलेक्टर महोदय द्वारा बाहरी व्यक्तियों के आवागमन को निरुद्ध किया करते हुए जिले में धारा 144 जा. फौ. की गई है। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय के निर्देशन में जिले में बाहरी व्यक्तियों की घुसपैठ के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्र एवं नगर पुलिस अधीक्षक राकेश मोहन शुक्ला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बघाना निरीक्षक आर सी दांगी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पांच आरोपियों को लोग टाउन की शर्तों का उल्लंघन करते जन्मदिन मनाते हुए पकड़ा।
आज दिनांक 14 मार्च 2020 को सूचना मिली कि वीरेंद्र सिंह का मकान रिटायर्ड कॉलोनी बघाना लॉक डाउन की शर्तों का उल्लंघन कर 5-6 लोग इकट्ठे होकर वीरेंद्र सिंह का जन्मदिन मना रहे हैं। 
सूचना पर तत्काल संज्ञान लेकर मुखबिर सूचना पंचनामा बनाया व नगर पुलिस अधीक्षक से सर्च वारंट प्राप्त कर मार्गदर्शन प्राप्त किया और तत्काल वीरेंद्र सिंह के मकान पर दबिश दी जहाँ 6 लोग लॉक डाउन का उल्लंघन कर वीरेंद्र सिंह का जन्मदिन मनाते पकड़े गये। जन्मदिन मनाने की वैध अनुमति नहीं होने से उपरोक्त्त 6 आरोपियों के विरुद्ध थाना पर अपराध क्रमांक 85/2020, धारा 188, 269, 270 व आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 56 का पंजीबद्ध कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।
गिरफ्तार किये गये आरोपीगणों में वीरेंद्र सिंह पिता देवीसिंह पंवार  निवासी रिटायर्ड कॉलोनी बघाना, सुमित पिता राजेन्द्र सिंह राठौर  निवासी भोलाराम कंपाउण्ड बघाना, सुमित पिता नारायण शर्मा निवासी बंगला नम्बर 55 नीमच, अभिषेक पिता गोपाल अग्रवाल निवासी स्टेशन रोड़ बघाना, सुमित पिता सन्तोष शर्मा  निवासी स्टेशन रोड़ नीमच एवं प्रतीक पिता राजेश अहीर निवासी द्वारिका पुरी बघाना है। 
उपरोक्त लोगों से बघाना पुलिस ने एक मोटरसाइकिल एच एफ डीलक्स, एक सिल्वर कलर की क्लासिक स्कूटी, एक प्लास्टिक का छोटा सटूल, जन्मदिन का आधा कटा हुआ बर्थ डे केक, ब्लाइंडर प्राईड का एक खाली क्वार्टर, दो किंगफिशर की खाली बॉटल तथा 5 कांच के गिलास जब्त किए गए। 
उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक बी के दुबे, प्र आर 283 गजानन मरकाम, आर 13 महेंद्र पंवार, आर 12 आशुतोष मिश्र, आर 304 अनिल तोमर, आर 47 मधूसूदन, आर 130 महेंद्र सिंह चूण्डावत, म आर 308 टीना कुंवर और चालक ओम प्रकाश  की सराहनीय भूमिका रही है।